एम जी रोड पुलिस स्टेशन के सहयोग से निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित

Key Hightlights

Post Type

Social Activity

Department/College

Dental College

Event Date

11 Mar 2026

Location

M G ROAD POLICE STATION INDORE

bg-img

एम जी रोड पुलिस स्टेशन के सहयोग से निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित

इंदौर में समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंदौर नगर निगम पेंशनर्स एसोसिएशन तथा एम जी रोड पुलिस स्टेशन के सहयोग से एक निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को दांतों से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें निशुल्क जांच व परामर्श उपलब्ध कराना था। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर अपने दांतों की जांच करवाई। विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें दांतों की सफाई कैविटी मसूड़ों की समस्याओं और अन्य दंत रोगों के बारे में आवश्यक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके साथ ही लोगों को नियमित रूप से दांतों की देखभाल करने सही तरीके से ब्रश करने और स्वस्थ खानपान अपनाने के लिए भी जागरूक किया गया। शिविर के दौरान एम जी रोड पुलिस स्टेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपने दांतों की जांच करवाई। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Some glimpses from the event-