श्री अरबिंदो हॉस्पिटल इंदौर द्वारा जिला न्यायालय परिसर में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 350 से अधिक लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Key Hightlights

Post Type

Social Activity

Department/College

Medical College

Event Date

14 Feb 2026

Location

District Court Ratlam

bg-img

श्री अरबिंदो हॉस्पिटल इंदौर द्वारा जिला न्यायालय परिसर में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 350 से अधिक लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

रतलाम जिले में सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत जिला न्यायालय परिसर में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में न्यायिक अधिकारियों कर्मचारियों अधिवक्ताओं एवं आम नागरिकों सहित 350 से अधिक लोगों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में किया गया। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण रक्तचाप शुगर नेत्र जांच सहित अन्य आवश्यक जांच सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। इस पहल का उद्देश्य न्यायालय परिसर से जुड़े सभी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना था। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने इस शिविर को सफल बनाया और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया।

Some glimpses from the event-