Key Hightlights
मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा उज्जैन संभाग में मिशन “कोमल स्पर्श” का शुभारंभ
मिशन कोमल स्पर्श का शुभारंभ उज्जैन संभाग के सभी जिलों के लिए उज्जैन मध्यप्रदेश में 25 जनवरी 2026 को माननीय मुख्यमंत्री जी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस मिशन के अंतर्गत जिले के सभी प्रसव केंद्रों जैसे जिला अस्पतालों में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं की जन्म के 48 से 72 घंटे के भीतर सरल हील प्रिक Heel Prick जांच के माध्यम से स्क्रीनिंग की जाएगी। इस जांच द्वारा कुछ प्रमुख जन्मजात बीमारियों जैसे हाइपोथायरायडिज़्म Hypothyroidism एड्रिनल हाइपरप्लासिया Adrenal Hyperplasia एवं G6PD की कमी का समय रहते पता लगाया जा सकता है जिनका प्रारंभिक अवस्था में उपचार पूरी तरह संभव है। यह संपूर्ण नवजात स्क्रीनिंग सेवा अरविंदो मेडिकल संस्थान द्वारा पूर्णत निशुल्क प्रदान की जाएगी जिससे नवजात शिशुओं को स्वस्थ जीवन की एक सशक्त शुरुआत मिल सके।
Some glimpses from the event-