Key Hightlights
निःशुल्क प्रिवेंटिव स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
स्व. श्री जी.एम. चाफेकर जी (वरिष्ठ अधिवक्ता) की स्मृति में आयोजित
निःशुल्क प्रिवेंटिव स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
यह स्वास्थ्य शिविर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट इंदौर में आयोजित किया गया, जहाँ इंदौर अभिभाषक संघ, इंदौर एवं श्री अरविंदो हॉस्पिटल ने संयुक्त रूप से नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं आयुष्मान कार्ड सुविधा उपलब्ध कराई।
इस स्वास्थ्य शिविर में कोर्ट के वकील तथा शहर के नागरिक शामिल हुए और निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व आयुष्मान कार्ड सुविधा का लाभ लिया।
इस अवसर पर श्री अरविंदो हॉस्पिटल के फ़ाउंडर एवं चेयरमैन डॉ. विनोद भंडारी सर ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।
साथ ही प्रख्यात बैरिएट्रिक सर्जन एवं मोहक हाईटेक हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. मोहित भंडारी सर भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनका सादर स्वागत किया गया।
समाज के स्वास्थ्य एवं कल्याण हेतु यह एक सराहनीय पहल रही, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर लाभ उठाया।
Some glimpses from the event-