Key Hightlights
मल्टी स्पेशलिटी हेल्थ कैंप वैभव नगर, कनाड़िया रोड इंदौर
श्री अरविंदो हॉस्पिटल, इंदौर द्वारा आयोजित मल्टी स्पेशलिटी हेल्थ कैंप का आयोजन वैभव नगर कनाड़िया रोड इंदौर में किया गया। शिविर के दौरान श्री अरविंदो हॉस्पिटल एवं विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. विनोद भंडारी का हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न विभागों के अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया। इस पहल का उद्देश्य समुदाय तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना और लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना है। श्री अरविंदो हॉस्पिटल सदैव समाज की सेवा और जनस्वास्थ्य के प्रति समर्पित है।
Some glimpses from the event-