Key Hightlights
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने श्री अरबिंदो हॉस्पिटल इंदौर पहुँचकर हाल ही में हुई इंदौर की बड़ी सड़क दुर्घटना में हुए घायल लोगों से मुलाक़ात की
आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने श्री अरबिंदो हॉस्पिटल इंदौर पहुँचकर हाल ही में हुई इंदौर की बड़ी सड़क दुर्घटना में हुए घायल लोगों से मुलाक़ात की । उन्होंने मरीजों और उनके परिवारों से सीधे बातचीत कर उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही सरकार की ओर से उन्हें मुआवज़ा और हर संभव मदद देने का भरोसा भी दिलाया। ऐसे कठिन समय में मुख्यमंत्री जी का यह कदम पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी संवेदनशीलता और सहारा है। हम सभी दुआ करते हैं कि घायल लोग जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार के पास लौटें।
Some glimpses from the event-