Key Hightlights
स्वास्थ्य शिविर की सफलता
देपालपुर में श्री अरबिंदो अस्पताल और तहसील विधिक सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप शिविर में हजारों मरीजों का परीक्षण किया गया।
मुख्य बिंदु:
- डॉ. विनोद भंडारी ने देपालपुर क्षेत्र में सोनोग्राफी और ईको जैसी जांच की सुविधा की कमी की जानकारी मिलने पर भरोसा दिलाया कि सप्ताह में दो दिन इन सेवाओं की शुरुआत शासकीय अस्पताल देपालपुर में की जाएगी।
- "उम्मीदों वाली बस" में स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, और थायरॉइड कैंसर की महिला डॉक्टरों की विशेष टीम द्वारा जांच की गई।
- शिविर में तहसील विधिक सेवा समिति, देपालपुर के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश श्री हिदायत उल्ला खान ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और न्याय – ये तीनों मूल अधिकार हैं और हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि समाज के हर वर्ग तक ये आसानी से पहुंचे।
नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान:
एसडीओपी संघ प्रिय सम्राट ने उपस्थित जनसमूह को नशामुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाई और कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इससे दूरी बनाना समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
Some glimpses from the event-