Key Hightlights
अंग दान व देह दान पर डॉ. विनोद भंडारी जी का सम्मान एवं प्रेरणादायक संबोधन
दिनांक 11 जुलाई को श्री अरबिंदो हॉस्पिटल, इंदौर के फाउंडर चेयरमेन डॉ. विनोद भंडारी जी का सम्मान एवं प्रेरणादायी संबोधन एक विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया। यह आयोजन शांतिलाल मेहता सभागार, आस्था वृद्धाश्रम, आत्माराम चौधरी मार्ग, ITI चौराहा, परदेशीपुरा, सफेद मंदिर के निकट, बच्चों की जेल और भिक्षुक गृह के पास, इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स, सुखलिया, इंदौर में संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में अंग दान और देह दान जैसे पुण्य कार्यों के प्रति जागरूकता फैलाना था। डॉ. भंडारी जी ने अपने गहन अनुभवों और विचारों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को न केवल प्रेरित किया, बल्कि इन महान कार्यों की महत्ता को भी विस्तार से समझाया। उनका उद्बोधन भावनात्मक, विचारोत्तेजक एवं समाज को दिशा देने वाला रहा। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानव सेवा की इस दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
Some glimpses from the event-